मंगलवार, 24 मई 2022

इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर केजरीवाल ने किया रवाना, परिवहन मंत्री के साथ किया सफर

 

दिल्ली में पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए केजरीवाल सरकार की पहल

दिल्ली में पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार ने 'ग्रीन पार्क-ग्रीन दिल्ली' मिशन की शुरूआत के बाद आज 150 इलेक्ट्रिक DTC बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही बस में सफर भी किया. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहें.


इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल में दिल्ली की सड़को पर लगभग 2000 इलेक्ट्रिक बसें करना हमारा लक्ष्य है. आज 3 इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो का भी उद्घाटन किया गया है. अभी और कई इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो बनाए जा रहे हैं.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस सिलसिले में जानकारी देते हुए कहा कि ये जो 150(इलेक्ट्रिक) बसे जो दिल्ली की सड़कों पर आ रही हैं. अगले एक साल के अंदर हम 2,000 बसों को लाएंगे. तीन जगहों पर इलेक्ट्रिक डिपो बनकर तैयार है, यहां पर चार्जिंग प्वाइंट भी हैं. यहां पर डेढ़ से दो घंटे के अंदर पूरी बस चार्ज हो जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Simple Calculator 7 8 9 ÷ 4 5 6 × 1 2 3 - 0 C ...